झारखंड में 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया    

Update: 2017-04-26 16:00 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहरदगा (भाषा)। झारखंड के लोहरदगा में आज दो स्वयंभू एरिया कमांडर समेत दस माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्वयंभू एरिया कमांडरों पर दो- दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनकी पहचान विशाल खेरवार और कैलाश खेरवार के तौर पर हुई है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने ‘‘बंदूक छोडो वॉलीबॉल खेलो अभियान'' नामक एक कार्यक्रम के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक ए वी होमकर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने कहा कि लोहरदगा पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान के लिये यह सबसे बडी उपलब्धि है। पुलिस ने 22 अप्रैल को माओवादियों के चंगुल से छह नाबालिगों को बचाया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News