अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, 'रोको और ठोको' की नीति पर कार्य कर रही योगी सरकार

प्रयागराज जाने से रोके जाने पर अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए।

Update: 2019-02-12 10:16 GMT

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोके गए अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार 'रोको और ठोको' की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे जाने से वहां पर वास्तव में समस्या होती तो अधिकारियों को मुझसे पहले ही संपर्क करना चाहिए था। मैं अपने कार्यक्रम में उसी के अनुसार बदलाव करता।

उन्होंने कहा कि मेरे जाने से पहले प्रशासन ने पहले से ही एक धारणा बना ली थी कि इससे माहौल हिंसक और अराजक होगा। उस अधिकारी के पास कोई लिखित आदेश नहीं था कि वह क्यों रोक रहा है। वर्तमान सरकार में लोगों को बोलने और सवाल पूछने से रोका जा रहा है। आप कुछ बोलना चाहे तो नहीं बोल सकते। लेकिन देश और प्रदेश के युवा इसे समझ रहे हैं। वे आने वाले समय में इसका जवाब बीजेपी को देंगे। यह सरकार छात्रों से, नौजवानों से अब घबराई गई है।Full View

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमतः उत्तर प्रदेश पुलिस एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकती लेकिन वह मुझे रोकने के लिए एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंच गई। अखिलेश ने कहा कि योगी जी की भाषा ठोकने और रोकने वाली है। कोई अगर उन्हें नापसंद हो तो उसका एनकाउंटर कर दो या उन्हें रोक लो।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉंफ्रेस में तख्तियां भी दिखाई जिसमें योगी आदित्य नाथ पर हुए मुकदमों का जिक्र था। उन्होंने सवाल किए कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा मुख्यमंत्री हुआ है जिस पर इतनी धाराएं लगी हो? सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सोशल मीडिया पर आतंकवादी तैयार किए हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर भी रोको और ठोको नीति लागू करना चाहते हैं। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार को ढाई आदमियों की रिमोट कंट्रोल की सरकार कहकर कटाक्ष किया।


राजभवन पर धरना देते सपा कार्यकर्ता

फिलहाल अखिलेश यादव और अन्य सपा कार्यकर्ता राजभवन पर धरना दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह राज्यपाल से प्रदेश सरकार की इस आचरण की शिकायत करेंगे। सपा महासचिव रामगोपाल वर्मा ने भी कहा है कि प्रदेश सरकार और पुलिस को इस आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए।


प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज


 उधर प्रयागराज में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अखिलेश यादव के रोके जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। लाठी चार्ज में सपा सांसद के घायल होने की खबर है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने की खबर है।


लाठीचार्ज में घायल सपा सांसद धर्मेंद्र यादव


इस बीच बीजेपी की तरफ से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को इस मामले में पहले से ही सूचित कर दिया गया था कि उनके जाने से माहौल अराजक हो सकता है। उन्होंने विश्वविधालय की कुलपति और यूपी पुलिस की चिट्ठी भी दिखाई। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं थी और वे झूठ बोल रहे हैं।

Full View


बुधवार तड़के समाजवादी पार्टी और बसपा के विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन दिया और प्रदेश सरकार के रवैये की शिकायत की। 



(गांव कनेक्शन संवाददाता रणविजय सिंह के इनपुट के साथ) 


यह भी पढें-इलाहाबाद विश्वविधालय के कार्यक्रम में जा रहे अखिलेश यादव को प्रशासन ने लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका

Similar News