बलूच कभी भी भारत का गुलाम नहीं बनेगा : बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह 

Update: 2017-04-17 17:27 GMT
बलूच के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी।

इस्लामाबाद (भाषा)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ मुट्ठीभर लोगों के कहने पर बलूच कभी भी भारत का ‘गुलाम' नहीं बन सकता हैं। बलूचिस्तान के अंजारा कलात में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने कहा, ‘‘ बलूच पाकिस्तान में भाइयों की तरह रहते हैं।'' जेहरी ने कहा कि बलूचिस्तान में लोग प्रांत में दुश्मन के एजेंडा के प्रचार में जुटे कुछ मुट्ठीभर लोगों के कहने पर ‘‘भारत के हम गुलाम' नहीं बन सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में बैठे तत्व युवाओं को अपने नापाक इरादों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नवाब जेहरी ने कहा कि सोशल मीडिया आजादी का मापदंड नहीं है दरअसल बलूच लेाग समृद्ध और शांतिपूर्ण पाकिस्तान के पक्ष में हैं अगर संदिग्ध आतंकवादी हिंसा छोडकर पहाडों से नीचे आ जाते हैं तो सरकार द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

हालांकि पाकिस्तान अक्सर भारत पर बलूचिस्तान में आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहता है जबकि भारत पहले से इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News