दिल्ली निकाय चुनाव: 49 हजार लोगों ने चुना नोटा का विकल्प 

Update: 2017-04-27 03:08 GMT
मतगणना करते कर्मचारी। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी उम्मीदवारों को खारिज करने (नोटा) के विकल्प को 49 हजार लोगों ने अपनाया। आज हुई मतगणना के बाद जारी चुनाव परिणाम के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मतप्रतिशत में नोटा की हिस्सेदारी 0.69 प्रतिशत दर्ज की गयी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान कुल नोटा वोट की संख्या 49235 रही। इसमें नोटा का सर्वाधिक (19762 वोट) इस्तेमाल उत्तरी दिल्ली नगर निगम में किया गया, जबकि दक्षिणी निगम में 19190 और पूर्वी निगम में 10283 नोटा वोट डाले गये। निगम चुनाव में मतदाताओं को नोटा का विकल्प पहली बार मुहैया कराया गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना के दौरान कंप्यूटर सर्वर संबंधी मामूली तकनीकी परेशानियां भी सामने आयी। इसकी वजह से मतगणना स्थल पर मतगणना से जुड़े ताजा आंकड़े जारी करने के लिये लगायी गयी एलइडी स्क्रीन कुछ समय के लिये बाधित हुईं। हालांकि इन्हें जल्द ही दुरस्त कर लिया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News