महज दो घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से चंडीगढ़  

Update: 2017-08-01 07:33 GMT
भारतीय रेल अपने यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रही है।

नई दिल्ली। भारतीय रेल अपने यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रही है। अब दिल्ली से चंडीगड़ तक की 245 किलोमीटर की दूरी को दो घंटे में तय करने के लिये त्वरित रूप से कार्य कर रहा है। दिल्ली- चंडीगड़ रेल मार्ग पर ये पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाई जायेगी। सरकारी परिवहन पर फ्रांस की मदद से अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें- दबंगई के दम पर अब नहीं मिलेंगे टेंडर, एक अगस्त से शुरू हो रही ई-टेंडरिंग प्रक्रिया

वर्तमान में दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग में करीब 10 बड़े मोड़ हैं जो 32 किलोमीटर के मार्ग में हैं। इसलिये दिल्ली-चंडीगढ़ सेमी-हाई स्पीड गलियारे में कई मोड़ों को सीधा करने के लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और इसके बजाय रफ्तार धीमी करने को प्राथमिकता दी जायेगी। मी-हाई स्पीड परियोजना में शामिल रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले सेमी-हाई स्पीड मार्ग पर निर्बाध गति के लिए इन मोड़ों को सीधा करने की योजना थी, लेकिन इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता थी जिसमें समय लगता। ऐसे में रेलवे ने देरी से बचने के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी दिवस : भयावह हैं इनके हालात

फ्रांस की टीम के साथ हाल ही में समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण से बचने का निर्णय लिया। अधिकारी ने बताया कि इन मोड़ों के बावजूद दो घंटे में चंडीगढ़ पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News