अमेजन की एक ऐश-ट्रे से सोशल मीडिया पर विवाद, बैकफुट पर कंपनी

Update: 2017-06-05 15:41 GMT
अमेजन की वेबसाइट पर महिला के रूप वाली ये ऐश-ट्रे पर काफी विवाद हो रहा है, लड़कियों ने इस पर आपत्ति जताई 

लखनऊ। तिरंगे को डोरमैट पर बनाकर बेचने वाली अमेजन कंपनी एक बार फिर विवादों में है। पिछली बार देशभक्ति की भावना से खिलवाड़ करने के सवाल उठे तो इस बार अमेजन का एक प्रोडक्ट एक महिला के प्रति निर्मम सोच पर सवाल उठा रहा है।

ये प्रोडक्ट है ऐश-ट्रे जिसका इस्तेमाल एलीट क्लास के लोग सिगरेट की राख रखने के लिए करते हैं। अमेजन की वेबसाइट पर एक आपत्तिजनक ऐश-ट्रे बिक रही है जिसे एक महिला और उसके प्राइवेट पार्ट को आधार बनाया गया है। इस ऐश ट्रे पर जब लोगों की नज़र पड़ी तो उन्होंने इसका विरोध किया और इस प्रोडक्ट को हटाने के लिए अमेजन को मेल भी किया। इसके अमेजन ने माफी मांगते हुए इस प्रोडक्ट को जल्द से जल्द वेबसाइट से हटाने का दावा कर रहा है।

जब इस प्रोडक्ट पर लोगों की नज़र पड़ी तो सोशल मीडिया पर इस पर विवाद होने लगा।शिल्पी लिखती हैं कि अमेजन के इस प्रोडक्ट को तैयार करने वाली की मानसिकता उस बलात्कारी से अलग नहीं होगी जो रेप करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड घुसेड़ता है। साथ ही वह ट्रे के दाम की ओर इशारा करके इसे खरीदने वाले क्लास पर सवाल करती हैं।

अमेजन का ये प्रोडक्ट डॉट कॉम के अलावा डॉट इन पर भी मिल रहा है जिसपर विवाद होने के बाद इसे तुरंत हटाया जा रहा है।

इससे पहले अमेजन कई बार विवादों में रह चुकी है। इसी साल जनवरी के महीने में अमेजन की कनाडा वेबसाइट में एक डोरमैट की वजह से काफी विवाद हुआ जिस पर तिरंगा झंडा बना हुआ था।इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विरोध जताने पर इसे वेबसाइट से हटा दिया गया।

इससे पहले पिछले साल जून के महीने में अमेजन ने हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाले डोरमैट भी बेचे थे जिस पर भी विवाद हुआ था।

Similar News