आठ मई का इतिहास: जर्मनी के आत्मसपर्मण के बाद यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध की हुई थी समाप्ति

विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया।

Update: 2019-05-08 06:25 GMT

लखनऊ। आठ मई का दिन इतिहास की कई बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह 8 मई, 1945 को जर्मनी के जनरल आल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हो गया था। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।

इसके अलावा आठ मई की तारीख कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है-

1886 : अमेरिकी फार्मासस्टि जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया। उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया था।

1929 : भारत की प्रसद्धि ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ।

1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी देने से बाज आने को कहा।

1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड 'द बीटल्स' के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लेट इट बी' जारी किया।

1999 : दक्षिणी बांग्लादेश के मेघना नदी में एक नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

2000 : भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर विश्ववद्यिालय के कुलपति नियुक्त हुए।

2001 : अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर हुआ।

2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था।

2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया। इस विस्फोट में आठ जवान शहीद हुए थे।

(भाषा से इनपुट)

Similar News