हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू

Update: 2017-07-05 10:25 GMT
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू बाल बाल बचे हैं। मंगलवार को उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ANI के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में खराब मौसम के चलते रिजीजू के हेलीकॉप्टर की इपरजेंसी लैंडिंग की गई।

रिजिजू समेत अन्य लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर BSF का था। बारिश और घने कोहरे के चलते पायलट ने समझदारी के साथ हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित लैंड किया। रिजिजू समेत हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोग सुर‌क्षित बताए जा रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

Similar News