ट्रैक्टर परेड के बाद बजट सत्र के समय एक फरवरी को संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे किसान

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली को निकालेंगे ही, इसके बाद किसान बजट सत्र वाले दिन एक फरवरी को संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे।

Update: 2021-01-25 13:15 GMT
किसानों ने कृषि बिल के विरोध में पुतला दहन भी किया। (फोटो- अरविंद शुक्ला, गांव कनेक्शन)

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी नई दिल्ली में होने वाले किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस से अनुमति मिलने के बाद राजधानी में हलचल और तेज हो गई है। इस बीच सोमवार 25 जनवरी को ट्रैक्टर रैली से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान संगठनों ने कहा है कि वे ट्रैक्टर रैली के बाद बजट सत्र के दिन एक फरवरी को संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे।

ट्रैक्टर परेड से एक दिन पहले किसान मोर्चा ने प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आगे की रणनीति पर चर्चा की। संगठन ने बताया कि 26 जनवरी को नौ अलग-अलग बॉर्डर से किसान राजधानी में प्रवेश करेंगे। किसान नेताओं ने किसानों से परेड के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ट्रैक्टर पर 5 से अधिक लोग नहीं रहेंगे, जबकि परेड का सही ढंग से संचालन करने के लिए 3000 से अधिक वालंटियर और 100 से अधिक एंबुलेंस रास्ते में तैयार होंगे। इसमें महिला वालंटियर भी शामिल हैं।

इस दौरान संगठन ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर परेड के बाद एक फरवरी को देश का बजट पेश होने वाला है। बजट सत्र के दौरान किसान संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे।

यह भी पढ़ें- किसानों के समर्थन में आई मुंबई की सिविल सोसाइटी

26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली पुलिस ने 37 शर्तों के साथ NOC दे दी है। तय रूट पर ट्रैक्टर परेड की इजाजत होगी। भड़काऊ भाषण और हथियार की मनाही है। परेड के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है।


Updating... 

Similar News