बिहार : 4 महिलाओं की रेलगाड़ी से कटकर मौत

Update: 2017-10-23 12:54 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर।

मुंगेर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के अदलपुर हॉल्ट के पास सोमवार सुबह एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार महिलाओं की कटकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं छठ पूजा के लिए गंगा स्नान करने जा रही थी। पुलिस के अनुसार, कई महिलाएं छठ पर्व प्रारंभ होने के पूर्व सुबह गंगा स्नान करने जा रही थीं, तभी वे जमालपुर-कियूल रेलखंड के अदलपुर हॉल्ट के पास 13401 अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें- छात्राओं ने दिखाई बहादुरी , जान पर खेलकर ट्रेन में लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ीं

इस घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। मुंगेर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मृतकों में गीता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी एवं भेजो देवी शामिल हैं। सभी मृतक अदलपुर कर रहने वाली बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 12 घंटे में एक ही जगह पर दो बार पटरी से उतरी ट्रेन

उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना से आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर धरहरा-जमालपुर सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Similar News