पुलवामा हमला: देश की सुरक्षा में लगे जवानों को है आपकी जरूरत, ऐसे करें मदद

Update: 2019-02-16 06:26 GMT

लखनऊ। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ ने 40 जवान खो दिये। इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। केंद्र और प्रदेश सरकारें मदद दे रही हैं। लेकिन इस कड़ी में आम लोगों की मदद की भी दरकार है। आम लोगों के लिए भारत सरकार ने नेशनल डिफेंस फंड बनाया है जिसके माध्यम से देश का हर नागरिक देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की मदद कर सकता है।

यी भी पढ़ें- "यहां हर दिन हमले होते हैं, ऐसे माहौल में कैसे खुश रहें हम?"

2017 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा कोष की स्थापना की थी। इस कोष में देश का कोई भी नागरिक अपनी स्वेच्छा से नकद और वस्तु दान कर सकता है। इस कोष का इस्तेमाल सशस्त्र बलों (अर्द्ध सैनिक बलों सहित ) के सदस्यों और उनके परिजनों के लिए किया जाता है। फंड की देखरेख और उसके वितरण की जिम्मेदारी समिति के प्रशासनिक टीम पर होती है और इस समिति के अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री होते हैं। इसके अलावा रक्षा, वित्त और गृह मंत्री इसके सदस्य होते हैं।

वेबसाइट की जानकारी के अनुसार कोष के लिए एक कोषपाल भी नियुक्त होते हैं और पीएमओ के संयुक्त सचिव कार्यकारिणी समिति के सचिव होते हैं। कोष से लेनदेन की जानकारी रिजर्व बैंक में रखा जाता है। पूरा फंड जनता से मिले स्वैच्छिक मदद पर निर्भर रहता है, इसके लिए अलग से किसी बजट का प्रावधान नहीं होता।

यह भी पढ़ें- पांच स्‍टेज में होता है ब्रेेन वॉश, तब बनते हैं आत्‍मघाती हमलावर

इस कोष के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरीकें से मदद स्वीकार की जाती है।

ऐसे कर सकते हैं मदद

ऐसे में अगर आप भी देश की सुरक्षा में जवानों की मदद करना चाहते हैं तो www.pmindia.nic.in, pmindia.gov.in और एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) की वेबसाइट www.onlinesbi.com के माध्यम से कर सकते हैं। इसका कलेक्शन अकाउंट नंबर 11084239799 है जो भारतीय स्टेट बैंक, इंस्टीटयूशनल डिविजन, चौथी मंजिल, संसद मार्ग, नई दिल्ली में है। इस कोष का पैन नंबर AAAGN0009F है।

Paytm और Google Pay के जरिये भी कर सकते हैं मदद

अब आप पेटीएम और गूगल पे के जरिये भी शहीद के घरवालों की मदद कर सकते हैं। इसके लिए CRPF Wive Association ने ई-कॉमर्स मोबाइल वॉलेट कंपनियों से साझेदारी की है। पेटीएम ने इसके लिए अलग से गेटवे भी तैयार किया है। इसके लिए paytm पर जाकर CRPF wives welfare association के विकल्प के तहत पेमेंट किया जा सकता है।


 वहीं गूगल पे पर CRPF Brave hearts टैप करना होगा। जिस तरह गूगल पे से अन्य पेमेंट करते हैं वैसे ही आप यहां से मदद कर सकते हैं।




 


Similar News