जल्द ही बाजार में आएगा 350 रुपए का सिक्का, ये है उसकी खासियत

Update: 2018-03-28 13:20 GMT
साभार: इंटरनेट।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 350 रुपए का सिक्का जारी कर रहा है। आरबीआई इसे गुरु गोबिंद सिंहजी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर आम जनता के लिए बाजार में पेश करेगा। यह सिक्का बहुत कम अवधि के लिए जारी होगा। आरबीआई ऐसे सिक्कों को किसी विशेष अवसर पर ही जारी करता है।

ये होंगी खूबियां

  • 350 रुपए का यह सिक्का 44 एमएम का होगा।
  • इसमें चांदी, कॉपर, निकल और जिंक मिला हुआ होगा।
  • सिक्के के आगे के हिस्से में अशोक स्तंभ होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
  • सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।
  • इसी हिस्से पर रुपए का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा, वहीं सिक्के के पीछे के हिस्से पर अंग्रेजी और देवनागरी में श्री गुरु गोबिंद सिंहजी का 350वां प्रकाश उत्सव लिखा होगा।
  • इस पर 1666-2016 भी लिखा होगा।
  • आरबीआई की नोटिफिकेशन के अनुसार सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News