'पुलिस की बंदूक छीनकर भाग रहा था विकास दुबे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया'

Update: 2020-07-10 03:16 GMT

लखनऊ। कानपुर में में हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। रास्ते में एसटीएफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसके बाद विकास पुलिस की बंदूक छीनकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी को मारा गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में एसपी कानपुर वेस्‍ट ने पत्रकारों को बताया कि कार पलट जाने के बाद घायल पुलिसवाले की पिस्‍टल छीनकर विकास ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया। यह बयान विकास को मृत घोषित किए जाने से पहले का है।

इससे पहले विकास दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था। वह वहां महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था। उसे उज्जैन से सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश के कानपुर लाया जा रहा था। 

गोली लगने के बाद विकास को कानपुर के एलएलआर अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरबी कमल ने बताया कि विकास दुबे को अस्पताल में मृत लाया गया था। उसको 4 गोलियां लगी थीं। तीन गोली सीने में और एक में लगी थी।

Updating..

Similar News