संसद की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज की तबियत बिगड़ी

Update: 2017-12-20 13:06 GMT
साभार: इंटरनेट।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री कृष्णा की बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक में मौजूद कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज ने चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल का कहना है कि मंत्री की हालत अब ठीक है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News