Lok Sabha Election Results 2019 LIVE Updates: केरल से केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम लोकसभा चुनाव हारे

Update: 2019-05-23 01:00 GMT

महीनों से भारत में चल रहा लोकतांत्रिक उत्सव अब अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) आ रहे हैं। इस बार चुनाव में पहली बार देशभर में VVPAT (वोटर वेरिफियेबल पेपरऑडिट ट्रायल) का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी वजह से नतीजे आने में कुछ घंटों की देरी होगी। चुनाव आयोग का कहना है कि आख़िरी नतीजे आने में कम से कम पांच से छह घंटे की देरी होगी। लेकिन रुझानों की शुरुआत बहुत जल्द हो जाएगी।

पूरे देश के राज्यों के नतीजे आने को हैं। यहां हम आपको आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा के नतीजों से जुड़ी सारी अपडेट दें रहे हैं।

केरल: केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम लोकसभा चुनाव हारे

भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने के बावजूद केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वह केरल की एर्नाकुलम सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। वह फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री को कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार हैबि ईडन ने शिकस्त दी। ईडन फिलहाल विधानसभा सदस्य हैं। विजयी उम्मीदवार ईडन को 4,91,263 वोट मिले। ईडन ने अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी एवं माकपा उम्मीदवार पी राजीव को 1.6 लाख मतों के अंतर से हराया। 1979 बैच के आईएएस अधिकारी, कन्ननथानम तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिर्फ 1,37,749 वोट मिले।

पूर्व संचार मंत्री ए राजा नीलगिरि सीट से जीते 

तमिलनाडु- लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं द्रमुक उम्मीदवार ए राजा ने तमिलनाडु की नीलगिरि (सुरक्षित) सीट पर अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी एवं अन्नाद्रमुक उम्मीदवार एम त्यागराजन को दो लाख पांच हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पूर्व संचार मंत्री राजा टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में बरी हो गए थे। वह 2014 का चुनाव हार गये थे। राजा की जीत के साथ राज्य में विपक्षी द्रमुक ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली जबकि 22 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। राज्य में कुल 38 सीटों पर चुनाव हुए थे।

आंध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां 11 अप्रैल को सभी सीटों पर मतदान हुआ था। पिछले चुनावों की बात करें तो यहां 2014 में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 15 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं वाईएसआर ने 8 सीट और बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। देखना होगा, आज यहां किस पार्टी को सबसे ज़्यादा सीटें मिलेंगी।

कर्नाटक – कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां 18 और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनावों में यहां एक ही चरण में मतदान हुआ था।

केरल – केरल में लोकसभा की 20 सीटों पर चुनाव हुआ है। यहां तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। साल 2014 के आम चुनाव में यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 12 सीट पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं सीपीआई/सीपीएम के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने 8 सीटें जीती थीं।

तमिलनाडु - तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के नेतृत्व में एआईएडीएमके ने 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। पिछली बार चुनाव में यहां कांग्रेस और द्रमुक एक भी सीट नहीं जीती थीं, जबकी पीएमके और बीजेपी एक-एक सीट जीती थीं। तमिलनाडु में लोकसभा सीटें:- तिरुवल्लुर, अरकोनम, नीलगिरी, अरनी, पेरम्बलुर, चेन्नई सेंट्रल, पोलाची, चेन्नई उत्तर, रामनाथपुरम, चेन्नई दक्षिण, सलेम, चिदंबरम (एससी), शिवगंगा, कोयंबटूर, श्रीपेरंबदूर, कुड्डलोर, तेनकासी (एससी) ), धर्मपुरी, तंजावुर, डिंडीगुल, थेनी, इरोड, थुथुकुडी, कल्लाकुरिची, तिरुचिरापल्ली, कांचीपुरम (एससी), तिरुनेलवेली, कन्नियाकुमारी, तिरुप्पुर, करूर, तिरुवल्लूर (एससी), कृष्णगिरि, तिरुवन्नमलेरी, तिरुवन्नमलमणि , नागपट्टिनम (एससी), विरुधुनगर और नमक्कल हैं।

ओडिशा - यहां लोकसभा की 21 सीटे हैं। 2014 में पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में बीजेडी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी। कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

तेलंगाना – तेलंगाना में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां लोकसभा की कुल 17 सीटे हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्री य समिति को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। इस बार तेलंगाना में मुख्य पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीकय समिति, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। 


Live Updates:

- कर्नाटक: कर्नाटक की हावेरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा बरकरार रखते हुए पार्टी उम्मीदवार सी एस उदासी ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी डी आर पाटिल को एक लाख 40 हजार 882 मतों से पराजित किया है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी में कहा गया है कि उदासी को छह लाख 83 हजार 660 मत मिले, वहीं कांग्रेस के डी आर पाटिल को पांच लाख 42 हजार 778 मत मिले हैं । आयोग ने बताया कि देश में 2014 में हुए आम चुनाव में भी उदासी ने इस सीट से कांग्रेस के निकटतम प्रतद्विंद्वी सलीम अहमद को 87 हजार 571 मतों से हराया था। निर्वाचन आयोग से प्राप्त रुझानों के अनुसार कर्नाटक में भाजपा आगे चल रही है और राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस जद एस गठबंधन पीछे चल रहा है। प्रदेश की 28 सीटों में से भाजपा 23 पर आगे चल रही है।   

- कर्नाटक: बेंगलुरु में जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी के घर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है।

- तेलंगाना: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता निज़ामाबाज लोकसभा सीट में पीछे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार धर्मापुरी अरविंद 31 हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं।



- ओडिशा: बीजेपी उम्मीदवार जय पांडा ओडिशा के केंद्रपारा लोकसभा सीट से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।


- ओडिशा: बीजेपी नेता संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से 700 वोट आगे चल रहे हैं।


- ओडिशा में भाजपा आगे चल रही है।


- तमिलनाडु: डीएमके 15 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 




कर्नाटक -  बैंगलोर के काउंटिंग सेंटर के बाहर की सुरक्षा। वोटों की गिनटी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। 

(फोटो स्रोत - ANI)






 - कर्नाटक: जेडी (एस) हसन उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी, आज सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे।

(फोटो - ANI)



- आंध्र प्रदेश: अब से कुछ ही देर में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

केरल: केलपेट्टा, वायनाड में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर की तस्वीरें, इस लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।




 



 - तेलंगाना: 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। आज तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों का फैसला होने जा रहा है।



 - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही आपकों यहां के नतीजों के अपडेट मिलने लगेंगे।

- कर्नाटक: माउंट कार्मेल कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में लोकसभा चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।




- कर्नाटक: बैंगलोर सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार रिज़वान अरशद: रौशन बेग़ ने बीजेपी को मदद करने और मेरे कैंपेन को खराब करने की कोशिश की है। लेकिन उनके अपने क्षेत्र शिवाजी नगर में लोगों ने खुशी-खुशी मुझे अपना समर्थन दिया है। 




 

- तमिलनाडु: यहां की सभी 39 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु में DMK के संरक्षक एम करुणानिधि (M Karunanidhi) और AIADMK की प्रमुख जे जयललिता (J Jayalalitha) की मौत के बाद यह पहला चुनाव हुआ है।




Similar News