10 फरवरी से लखनऊ में चलेगी इलेक्ट्रिक बस, यहां देखें किराया और रूट

लखनऊ में 10 फरवरी से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो जाएगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

Update: 2019-02-07 06:41 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस परिवहन सुविधा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा 10 फरवरी से शुरू होगी। राज्य के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना विधान भवन से बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये बसें आलमबाग से गोमतीनगर के विराजखंड तक चलेंगी। लगभग 19 किलोमीटर के इस सफर का किराया 40 रूपए होगा। इस दौरान बस के कुल 30 स्टॉप होंगे।

इलेक्ट्रिक से चलने वाली इन बसों की क्षमता 32 सीटों की होगी। ये बसें सुबह सात बजे से रात 9:30 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों पर चलेंगी। आलमबाग से चारबाग स्टेशन का किराया 15 रूपए होगा। हालांकि अभी इन बसों का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल हो जाने पर कुल 40 बसें लखनऊ के रास्तों पर उतारी जाएंगी। मार्च, 2019 तक इन 40 बसों की आने की संभावना है।

आलमबाग टर्मिनल से चलने वाली यह बस टेढ़ी पुलिया, चारबाग, हनीमैन होते हुए विराजखंड पहुंचेगी। इस बस का पूरा रूट इस तरह होगा-

1. आलमबाग टर्मिनल

2. टेढ़ी पुलिया

3. आलमबाग कोतवाली

4. मवैया, चारबाग

5. बांसमंडी

6. लालकुआं

7. बर्लिग्टन

8. ओडियन सिनेमा

9. बापू भवन

10. लालबाग, जीपीओ

11. आयकर भवन

12. शक्ति भवन

13. जवाहर भवन

14. सिकंदरबाग

15. अमर उजाला

16. तिकोनिया

17. डालीबाग

18. बालू अड्डा

19. अपट्रॉन

20. फन मॉल

21. लोहिया पार्क

22. अंबेडकर उद्यान

23. विपुल खंड

24. सीएमएस

25. मनोज पांडेय चौराहा

26. पत्रकारपुरम

27. हुसड़िया चौराहा

28.जयपुरिया

29. हैनीमेन चौराहा

30.विराजखंड

किराया-

दूरी (किमी) किराया (रुपए)

0-3 15

3-6 20

6-10 25

10-14 35

14-17 35

17-20 40 

Similar News