महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन हुआ हिंसक, गाड़ियों में लगाई आग 

Update: 2017-06-22 13:56 GMT
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान।

लखनऊ। देश में किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में किसान आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है। ठाणे-बदलापुर हाईवे पर एयरफोर्स की जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया है। हाईवे पर किसानों ने कई गाड़ियों को फूंक दिया है।

दरअसल इन किसानों का आरोप है कि रक्षा मंत्रालय ने इनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया और उसके लिए गांव वालों की मंजूरी नहीं ली गई है। मंत्रालय यह अधिग्रहण जबर्दस्ती कर रहा है।

घटना के बाद राज्य सरकार ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही दंगा नियंत्रण वाहन को भी भेज दिया है। इससे पहले किसान अपनी मांगों और कर्ज माफी को लेकर महाराष्ट्र के फडणवीस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- खेती से हर दिन कैसे कमाएं मुनाफा, ऑस्ट्रेलिया से लौटी इस महिला किसान से समझिए

15 दिन के अन्दर महाराष्ट्र के किसानों का यह दूसरा हिंसक आंदोलन है। इससे पहले हिंसक आंदोलन को शांत करवाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने किसानों का 30 हजार करोड़ का कर्ज़ माफ करने की घोषणा की थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।

Similar News