मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ हो सकती है भारी बारिश

Update: 2020-05-13 09:36 GMT

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार आने वाले कुछ दिन लोगों पर भारी पड़ने वाले हैं। कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के आसार हैं।

अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। शिमला, चंबा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और मंडी में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। हिमाचल के हमीरपुर, बिलासपुर, उना, कांगड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 48 घंटे के बीच मौसम अपना भयावह रूप दिखा सकता है। करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी संग बारिश के आसार हैं। यह असर पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्रीय चक्रवात के साथ मिलने की वजह से होगा।

इस साल 1 मार्च से 6 मई के बीच देश के 59 प्रतिशत जिले ऐसे रहें जहां पर सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई हुई, वहीं 9 प्रतिशत जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। यदि ऐसा ही कुछ और दिनों तक चला तो देश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून का आगमन प्रभावित हो सकता है।

Similar News