मुंबई (भाषा)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और फिल्मकार राम मुखर्जी का आज सुबह निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
परिवार से करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर तेजी से घट रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका सुबह पांच बजे निधन हो गया। राम ने 'हम हिन्दुस्तानी' और 'लीडर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'लीडर' फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रमुख भूमिकाएं थीं।
जन्मदिन विशेष: जब परिवार चलाने के लिए ओमपुरी को करनी पड़ी थी ढाबे में नौकरी
उन्होंने 1996 में रानी की पहली फिल्म 'बियेर फूल' का भी निर्देशन किया था। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।