आज और कल सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट

Update: 2018-04-09 10:00 GMT
साभार: इंटरनेट।

मुंबई एयरपोर्ट आज से रनवे मेंटीनेंस के चलते बंद रहेगा जिसके कारण राजस्थान की चार फ्लाइट प्रभावित होंगी। अाज और कल सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रनवे पर मेंटीनेंस कार्य चलने के कारण इसे बंद रखा जाएगा।

जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना चार एयरलाइन कंपनियों की 9 फ्लाइट संचालित होती हैं। जिसमें इंडिगो और जेट एयरवेज की तीन-तीन, गो एयर की दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट शामिल हैं। दोनों दिन इंडिगो, गो एयर और जेट एयरवेज की एक-एक फ्लाइट रद्द रहेंगी।

इंडिगो की सुबह 9:10 की फ्लाइट 6ई-965 रद्द रहेगी

गो एयर की दोपहर 3:55 बजे की फ्लाइट जी8-392 रद्द रहेगी।

जेट की दोपहर 3:50 की फ्लाइट 9डब्ल्यू-954 रद्द रहेगी

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-612 होगी रिशेड्यूल, दोपहर 1:55 के बजाय शाम 4:55 बजे जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News