नरेंद्र मोदी सरकार 2.0: अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय
लखनऊ। मोदी सरकार 2.0 के नए मंत्रियों के मंत्रालयों की घोषणा हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय मिला है। वहीं वित्त मंत्रालय का प्रभार निर्मला सीतारमण को मिला है जबकि पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय मिला है।
राहुल गांधी पर अमेठी में बड़ी जीत दर्ज करने वाली स्मृति ईरानी को महिला और बाल विकास मंत्रालय बनाया गया है। नितिन गडकरी को पहले की ही तरह परिवहन मंत्री बनाया गया है। डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। वहीं रवि शंकर प्रसाद को पहले की तरह ही कानून और आईटी मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र तोमर इस सरकार में कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।
पूरी सूची-
कैबिनेट मंत्री-
- राज नाथ सिंह- रक्षा मंत्री
- अमित शाह- गृह मंत्री
- नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्री
- निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री
- एस जयशंकर- विदेश मंत्री
- पीयूष गोयल- रेल मंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री
- सदानंद गौड़ा- केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री
- राम विलास पासवान- खाद्य वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री
- रवि शंकर प्रसाद- कानून, सूचना और आईटी मंत्री
- हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
- थावर चंद्र गहलोत- सामाजिक न्याय मंत्री
- रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
- अर्जुन मुंडा- आदिवासी मामलों के मंत्री
- स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
- हर्ष वर्धन- स्वास्थ्य मंत्री
- प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण मंत्री
- धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्री
- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
- प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य एवं कोयला खदान मंत्री
- महेंद्र नाथ पांडेय- कौशल विकास मंत्री
- अरविंद सावंत- भारी उद्योग मंत्री
- गिरीराज सिंह- पशुधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री
- गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. संतोश कुमार गंगवार- श्रम एवं रोजगार मंत्री
2. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और योजना मंत्री
3. श्रीपद नाईक- आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं योग मंत्री
4. किरण रिजीजू- खेल और युवा मामलों के मंत्री, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
5. प्रह्लाद सिंह पटेल- संस्कृति और पर्यटन मंत्री
6. राज कुमार सिंह- ऊर्जा एवं विद्युत मंत्रालय, कौशल विकास राज्य मंत्री
8. हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास, नागरिक उड्डयन मंत्री
9. मनसुख लाल मंडाविया- जहाजरानी मंत्री
राज्य मंत्री
- फग्गन सिंह कुलस्ते- इस्पात राज्य मंत्री
- अश्विनी चौबे- स्वास्थ्य मंत्री
- अर्जुनराम मेघवाल- संसदीय कार्य और भारी उद्योग राज्य मंत्री
- जनरल वीके सिंह- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
- कृष्णपाल सिंह गुर्जर- समाजिक न्याय राज्य मंत्री
- राव साहब दानवे- खाद्य वितरण और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री
- जी कृष्ण रेड्डी- गृह राज्य मंत्री
- पुरूषोत्तम रूपाला- कृषि, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
- रामदास आठवले- सामाजिक न्याय राज्य मंत्री
- साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
- संजीव बालियान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग राज्य मंत्री
- बाबुल सुप्रीयो- पर्यावरण एवं वन्य राज्य मंत्री
- संजय शामराव- मानव संसाधन विकास राज्य राज्य मंत्री
- अनुराग ठाकुर- वित्त और कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री
- सुरेश अंगाडी- रेल राज्य मंत्री
- नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री
- रतनलाल कटारिया- जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री
- वी मुरलीधरन- विदेश एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
- रेणुका सिंह- आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
- सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
- रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री
- प्रताप चंद्र सारंगी- लधु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री
- कैलाश चौधरी- कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री
- देबश्री चौधरी- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री