नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मां का चूमा माथा, देखिए यादगार तस्वीरें

Update: 2017-12-16 18:59 GMT
नए कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी, मां सोनिया का चूमा माथा

नई दिल्ली| राहुल गांधी ने शनिवार को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से यह बागडोर ली। पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हो रहे समारोह में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र राहुल को सौंपने के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया पूरी हुई।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से बागडोर लेने के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व अपने पुत्र राहुल गांधी को सौंपते हुए कहा कि पार्टी अपने को दुरुस्त करेगी तथा देश में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार रहेगी।

पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हुआ समारोह

सोनिया गांधी ने आज अपने परिवार के बलिदान, अपने संघर्षों और पार्टी के समक्ष चुनौतियों के बारे में भावनात्मक अंदाज में अपनी बातें रखीं। उन्होंने पार्टी नेताओं को हिन्दी में संबोधित करते हुये कहा कि उनके पुत्र राहुल पर हुए तमाम हमलों ने उन्हें निडर बना दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा नेतृत्व पार्टी में नये साहस का संचार करेगा।

सोनिया गांधी को शाल ओढ़ा कर सम्मान करते मोतीलाल वोरा।
पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हुए समारोह में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र राहुल गांधी को सौंपने के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया पूरी हुई। 
प्रमाणपत्र मिलने के बाद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और मनमोहन का अभिवादन किया।
बहन प्रियंका वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा

Similar News