मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ : राहुल गांधी  

Update: 2017-11-11 12:33 GMT
राहुल गांधी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "गांधी जी ने आजाद को स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण स्तंभ और सर्वोत्कृष्ट राजनीतिज्ञ बताया था। मौलाना अबुल कलाम आजाद आज भी हमें प्रेरित करते हैं।"

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आजाद ने शिक्षित भारत की नींव रखी थी। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। उनकी जयंती 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है। आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News