ट्यूलिप के शानदार फूल 

Update: 2018-02-13 14:08 GMT
नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल

नई दिल्ली में ट्यूलिप का फूल खिल कर अपने शबाब पर पहुंच गया है। आते जाते लोगों की निगाहें बरबस उस पड़ जा रही है और लोगों के कदम रुक जाते हैं। नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के करीब चिल्ड्रन पार्क का दृश्य है। तस्वीरों में देखिए ट्यूलिप के फूल।

नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल

जीहां, ट्यूलिप के फूलों देखने के लिए अब आपको कश्मीर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप दिल्ली में ही इनकी सुंदरता को निहार सकते हैं। सिर्फ निहार ही नहीं आप इन बेहद खूबसूरत फूलों के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।

नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल

इस सर्दी के मौसम में नई दिल्ली नगर निगम ने इंडिया गेट, लोदी गार्डन और चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में ट्यूलिप फूल के बीज को लगाया था। जो अब पूरी तरह से खिल गए हैं। आप इन फूलों की सुंदरता को निहार सकता है।

नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बना है। इस गार्डन में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। श्रीनगर के कई बगीचों में से एक यह बेहद मशहूर है।

नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल
नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल
नई दिल्ली में ट्यूलिप के फूल

Similar News