रेल मंत्री पीयूष गोयल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Update: 2017-11-28 12:20 GMT
हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

लखनऊ। रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। खबरों के मुताबिक, पीयूष को अचानक से पेट दर्द होना शुरू हो गया था। रेल मंत्री सोमवार शाम 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर शाम 6:30 पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-
मुंबई भगदड़: पीयूष गोयल ने दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

रेल मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि उनकी किडनी में स्टोन है। अब उनकी हालत स्थिर है। उनका आपरेशन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News