Live: अशोक गहलोत बने राजस्थान के नये मुख्यमंत्री, जानिए सचिन पायलट को क्यों दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

Update: 2018-12-17 05:05 GMT

लखनऊ। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की नई सरकार की ताजपोशी जयपुर में शुरू हो गयी है। शपथ ग्रहण समारोह 10:30 बजे से शुरू हुआ। अशोक गहलोत ने बतौर मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है।

पायलट ने मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली है। आपको बता दें कि संविधान में उप-मुख्यमंत्री का कोई पद नहीं है इसलिए राज्यपाल ने कल्याण सिंह ने सचिन को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

थपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी मौजूद हैं। मंच पर वसुंधरा राजे भी माैजूद रहीं।

अशोक गहलोत के थपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुंल गांधी मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा के साथ मंच पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि जयपुर के अल्बर्ट हॉल के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारेह का आयोजन हो रहा है। अल्बर्ट हॉल में पहली बार किसी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ है। अल्बर्ट हॉल जयपुर के बीचों-बीच स्थित है। यह ऐतिहासिक इमारत है जहां जयपुर का संग्राहलय है।


सचिन पायलट ने कहा- हमारा काम आज से ही शुरू

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने आवास पर कहा, "राज्य तथा राज्य की जनता के लिए नई शुरुआत है। उन्होंने हम पर विश्वास किया, और हमारा काम आज से शुरू हो रहा है। जैसे ही मंत्रिमंडल बन जाएगा, हम जनता से किए वादों पर काम शुरू कर देंगे... हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे।

पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

वहीं मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "एक बार मंत्रिमंडल तय हो जाएगा, तो मुख्यमंत्री उनकी सलाह पर काम करना शुरू कर देगा.। जब ऐसा होगा, तो हम वह करेंगे, जो जनता के हित में होगा, और घोषणापत्र हमारी प्राथमिकता होगा।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताने के लिए राजस्थान वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई दी।

Similar News