मुंबई के परेल रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़, 22 लोगों की मौत, 30 घायल

Update: 2017-09-29 12:36 GMT
15 लोगों के मरने की पुष्टि।

लखनऊ। मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इसमें 22 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। रेलवे ब्रिज पर यह भगदड़ मची। बारिश की वजह से लोगों ने रेलवे ब्रिज पर शरण ले रखी थी। ANI ने भगदड़ में अब तक 15 मौतों की पुष्टि की है। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह हादसा सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। यह वह वक्त होता है जब लोअर परेल और एलफिंस्टन स्टेशनों पर काफी भीड़ होता है। शुरुआती विजुअल्स में देखा जा सकता है कि लोग जमीन पर गिर गए हैं। कुछ तो हिल भी नहीं पा रहे हैं। लोग उन्हें पानी और फर्स्ट एड देकर सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। विजुलअल्स में देखा जा सकता है कि लोग घायलों को पुल से नीचे लेकर जा रहे हैं। जीआरपी कमिश्नर निकेत कौशिक के मुताबिक, 20 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

Similar News