Tractor Parade LIVE : पुलिस बैरिकेड्स तोड़ चारों ओर से दिल्ली की सीमाओं में दाखिल हुए किसान, देखिये तस्वीरें और वीडियो

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड शुरू हो गई है। गांव कनेक्शन के लिए अरविंद शुक्ला, शिवांगी और अमित पांडेय लगातार ग्राउंड जीरो से हमें तस्वीरें और खबरें भेज रहे हैं। चुनिंदा तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से देखिये ट्रैक्टर रैली का Live हाल

Update: 2021-01-26 05:59 GMT
ये तस्वीर सिंघु बॉर्डर की है। ट्रैक्टर परेड निकालते किसान (फोटो- अमित पांडेय, गांव कनेक्शन)

किसान बैरिकेड्स तोड़ दिल्ली की सीमाओं में चारों ओर से प्रवेश कर चुके हैं। कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दोगे हैं। कई जगह आक्रोशित किसानों ने पत्थरबाजी भी की है। 

ट्रैक्टर परेड में क्या कुछ हो रहा, आइये आपको तस्वीरों और कुछ वीडियोज के माध्यम से दिखाते हैं-


ये तस्वीर करनाल रोड की है। यहां किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिये। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। वहां क्या-क्या हुआ, आप नीचे वीडियो में देख्

सिंघु बॉर्डर से लाइव: आउटर रिंग की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे।

करनाल रोड पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे हैं। किसानों की ओर से भी पथराव हुआ है। 

किसान बैरिकेड्स तोड़कर आउटर रिंग पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचे किसानों ने बताया कि इसके आगे उन्हें क्या करना है, यह नहीं पता। ट्रैक्टरों की संख्या काफी ज्यादा है।

ट्रैक्टर परेड में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी भाग लिया है। किसानों का जत्था अलग-अलग जगहों से दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर चुका है।

ट्रैक्टर रैली में अभी तक क्या-क्या हुआ? आगे का क्या अपडेट है? कैसे हैं वहां के हालात? बता रहे हैं



ट्रैक्टर परेड में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी भाग लिया है। किसानों का जत्था अलग-अलग जगहों से दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर चुका है।

 


Similar News