दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल  

Update: 2017-08-27 18:24 GMT
फोटो प्रतीकात्मक है। 

बागपत (भाषा)। शहर कोतवाली इलाके के काठा गांव के निकट आज एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आधा दर्जन लोंगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसा शहर कोतवाली के काठा गांव में आज दोपहर उस समय हुआ जब दिल्ली से बडौत आ रही रोडवेज बस काठा गांव में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि ब्रेकर पर जब ड्राईवर ने गाड़ी में ब्रेक लिये तो गाडी अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:सचल चिकित्सीय दल गांव-गांव जाकर करेगा मरीजों का इलाज : स्वास्थ्य मंत्री

Similar News