उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ली 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, रितु खंडूरी बनीं पहली महिला स्पीकर

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आठ और मंत्रियों ने भी मंत्री पद शपथ ली।

Update: 2022-03-23 11:51 GMT

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते पुष्कर सिंह धामी। फोटो: ट्वीटर

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 23 मार्च को शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पुष्कर सिंह धामी के साथ ही आठ और भी मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं।

विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है।

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Similar News