केंद्रीय सैन्य पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

Update: 2016-01-06 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

लखनऊ।केंद्रीय सैन्य पुलिस बल (सीएपीएफएस) में महिलाओं की भागीदारी 33 फ़ीसदी बढ़ाने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दि है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय सैन्य पुलिस बल (सीएपीएफएस) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इनमें कांस्टेबलों के 33 फीसदी पद महिलाओं से भरे जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। 

फैसले के मुताबिक सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में कांस्टेबल स्तर के 33 फीसदी पद महिला उम्मीदवारों से भरे जाएंगे। सीमा पर तैनात बल जैसे बीएसएफए एसएसबी और आईटीबीपी में कांस्टेबलों के 14-15 फीसदी पद महिला उम्मीदवारों से भरे जाएंगे। इनमें यह नियम तुरंत लागू हो जाएगा। यह आरक्षण क्षैतिज होगा। 

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कमेटी की छठी रिपोर्ट सिफारिश संख्या 84(वर्ष 2010-11) में अर्धसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधत्व बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

Similar News