घर बैठे पाएं 450 से ज़्यादा फसलों की खेती करने के तरीके और हज़ारों मंडियों के भाव

Update: 2018-02-13 12:35 GMT
कम लागत में कैसे खेती में ज़्यादा फायदा मिल सकता है, यह बताता है आरएमएल कृषि ऐप।

खेती में तकनीक का प्रयोग करके हम अपनी कृषि लागत के साथ साथ समय भी बचा सकते हैं।गाँव कनेक्शन आपको आधुनिक तरह से खेती करने व अपनी फसल को नुकसान के बचाने की जानकारी देता है। आज बात किसानों के  लिए मददगार कृषि ऐप आरएमएल फार्मर की।

आज के बदलते दौर में किसान अपनी खेती में तरह तरह के प्रयोग करके अच्छा मुनाफा कमाने में लगे रहते हैं। इसके लिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अलावा तकनीक की भी मदद ले रहे हैं। कम लागत में कैसे खेती में ज़्यादा फायदा मिल सकता है , यह आरएमएल फार्मर ऐप से किसान आसानी से सीख सकते हैं।

आरएमएल फार्मर ऐप किसानों को कमोडिटी , मंडी के भाव, खेत और किसान से संबंधित समाचार, मौसम की जानकारी और कृषि सलाह देता है। यह किसान सुविधा एप्लिकेशन कृषि व खेती से संबंधित छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में खेती में तरह तरह के प्रयोग करने की सलाह देते हैं। आरएमएल फार्मर ऐप में खेती संबंधी 17 राज्यों के 50,000 गाँव , 450 से अधिक फसल किस्मों, 1300 मंडियों के अपडेटेड भाव व 3500 मौसम स्थानों की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- देश-दुनिया से लेकर खेती की खबरें बताएगा गाँव कनेक्शन ऐप

मौसम, क्रॉपडॉक और डिजीमंडी फंक्शन आपको बनाएंगे स्मार्ट किसान

इस कृषि ऐप में फसल में लगने वाले मौसमी रोग और कीटों को पहचानने के लिए क्रॉपडॉक टूल दिया गया है। क्रॉपडॉक सही समय पर किसानों को उनकी फसल को प्रभावित करने वाले कीटों की पहचान करने में मदद करता है और उनका उपचार कैसे किया जा सकता है, इसका सुझाव देता है। इसके अलावा क्रॉपडॉक टूल में किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों और क्रॉपडॉक ट्रेडर का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर के किसान अपनी फसल के लिए सस्ते और किफायती कीटनाशक भी खरीद सकते हैं।

आरएमएल फार्मर ऐप में किसानों को फसलों की जानकारी और उनके मंडी भाव के बारे में जानकारी देने के लिए डिजीमंडी सुविधा दी गई है। डिजीमंडी की मदद से, किसान अपनी नज़दीकी मंडियों का पता लगा सकते हैं।यह सुविधा किसानों को बाज़ार में व्यापारियों से जोड़ने का भी काम करती, जिससे किसान अपने उत्पादों को आसानी से बेचने में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके साथ साथ ऐप में चुनी गई मंडी में फसलों के दैनिक बाजार व मंडी भावों की जानकारी भी दी जाती है।

Full View

किसान को उसके क्षेत्र में मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक रखने के लिए ऐप में मौसम की जानकारी लेने की सुविधा दी गई है। इस विकल्प में किसान को तापमान, आर्द्रता का स्तर, अनुमानित हवा की गति और बारिश की संभावना के साथ अगले 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया जाता है। इस मदद से किसान अपनी खेती की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।

ऐप में कृषि सलाहकार अॉप्शन में किसानों को बेहतर खेती करने के लिए और अपने खेतों में फसलों की अच्छी पैदावार पाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह दी जाती है। इससे किसानों को समय रहते फसलों में होने वाली बीमारी और कीटों के प्रकोप को कम करने में मदद मिलती है। ऐप में कृषि सूचना लाइब्रेरी भी दी गई है इस लाइब्रेरी की मदद से किसी भी फसल, जैविक खेती, मशीनीकरण, पशु प्रजनन और अाधुनिक खेती से संबंधित जानकारी पाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें- पौधे में लगे कीट की खींचे फोटो, तुरंत पाएं उपचार का तरीका 

कैसे डॉउनलोड करें आरएमएल फार्मर ऐप

आरएमएल फार्मर ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है, इसे डाउनलोड करने के लिए आप किसी भी एंड्रॉइड फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आरएमएल फार्मर – कृषि मित्र मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Similar News