लता मंगेशकर ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, ट्वीटर पर शेयर की कविता

Update: 2017-10-11 15:17 GMT
अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने दी शुभकामनाएं।

नई दिल्ली (भाषा)। हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को लता मंगेशकर ने उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रशंसा की है।

लता मंगेशकर ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, ''नमस्कार। जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और अभिनय से सारे विश्व को आनंद दिया है, उस महानायक अमित जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'' लता ने एक कविता 'नया वर्ष' और अमिताभ के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

ये भी पढ़ें - 75वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर की ये तस्वीर, बताया जीवन का मंत्र

रेत से कलाकृति बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ट्वीट किया, ''अमिताभ बच्चन सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ओडिशा में पुरी बीच पर इबिग बी के 75वें जन्मदिन पर मेरी रेत की कलाकृति।''

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सार्थक कर दिखाया अपना नाम

नीली और सफेद बालू से बनी इस कलाकृति में बिग बी की तस्वीर फ्रेंच कट दाढी, और बड़े फ्रेम के चश्मे में बनायी गयी है। इस पर अमिताभ को 75वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक केक की आकृति भी बनायी गयी है।

ये भी पढ़ें- अभिनेता अनुपम खेर बने एफटीआईआई के चेयरमैन

Similar News