मध्य प्रदेश: अभिनेता गोविंद नामदेव को प्रदेश रत्न से किया गया सम्मानित

Update: 2018-04-12 12:25 GMT
गोविंद नामदेव को प्रदेश रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित।

बेंडिट क्वीन, लज्जा, सत्या जैसी बेहतरीन फिल्मों से अपने अभियन का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गोविंद नामदेव को नकारात्मक भूमिका के लिए जाना जाता है। वैसे तो उन्होंने अपनी कलाकारी के लिए कई पुरस्कार जीते हैं लेकिन 9 अप्रैल को उन्हें अपने गृह जनपद भोपाल मध्य प्रदेश में सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें- गोविंद नामदेव : 250 रुपए की स्कॉलरशिप के सहारे दिग्गज अभिनेता बनने की कहानी

गोविंद नामदेव को प्रदेश रत्न सम्मान से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के दौरान गोविंद ने कहा कि मुझे प्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया है उसके लिए मैं मध्य प्रदेश की जनता और मुख्यमंत्री का आभारी हूं। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद मेरी जिम्मेदारी अपनी मातृभूमि के लिए बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने आयोजन के लिए भारत प्रेस क्लब का भी आभार जताया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News