गर्भावस्था में व्यायाम गर्भवती और बच्चे के लिए फायदेमंद

Update: 2018-05-21 07:15 GMT
प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरक तौर पर चुस्त रहना आवश्यक है किन्तु डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अगर आपने पहले व्यायाम नहीं किया है तो प्रथम 12 हफ्तों के पश्चात व्यायाम करना प्रारम्भ करें।

Full View

इसके बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पा जायसवाल बताती हैं, इससे रक्त का संचारण भी ठीक होता है जो गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों व दर्द से बचाता है और लेबर को आसान बनाता है।

व्यायाम का लाभ केवल आपको ही नहीं मिलता इसका लाभ गर्भस्थ शिशु को भी मिलता है, उसका चपापचय और रक्त संचार सही रहता है और साथ उसका हृदय भी स्वस्थ होता है। सूजन, ज्यादा फैट्स, तनाव, ब्लड प्रेशर सभी व्यायाम के कारण नियन्त्रण में रहते हैं। हल्का-फुल्का वर्क-आउट किया जा सकता है क्योंकि यह चिकित्सकीय तौर पर अच्छा माना जाता है।

व्यायाम से मिलती है ताकत

ऐसा व्यायाम चुनें जो पीठ और पेट के लिए हो जिनसे पोस्चर सही रहता हो और जो प्रसव के बाद भी ताकत मिलती हो। स्ट्रेच करने से तनाव कम होता है और शरीर भी कोमल होता है। श्वास से सम्बंधित व्यायाम भी करें जो आप और आपके बच्चे के लिए भी अच्छी होती हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा अल्ट्रासाउंड गर्भ में पल रहे बच्चे के लिये खतरनाक

Similar News