मुंबई के एक ऑफिस में महिलाओं को महीने में मिलेगी एक दिन की पेड लीव, जानिए क्यों? 

Update: 2017-07-12 16:48 GMT
मुुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी कल्चर मशीन का ऐलान

मु‍ंबई। माहवारी पर टैबू तोड़ते हुए महिलाएं इन दिनों खुलकर बात कर रही हैं। वहीं पुरुष भी एक कदम आगे बढ़कर महिलाओं की मदद कर रहे हैं। मुंबई की एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों को राहत देते हुए एक दिन के पेड लीव का ऐलान किया है।

यानी महिलाएं अपनी माहवारी के पहले दिन छुट्टी ले सकती हैं। डिजिटल मीडिया कंपनी का नाम कल्चर मशीन है। कंपनी ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें कई महिलाओं पर सर्वे है।

पढ़ें यहां पर माहवारी से जुड़ी अजीबोगरीब प्रथा ले रही महिलाओं व लड़कियों की जान

इसमें महिलाएं पीरियड्स के पहले दिन के अनुभव बता रही हैं। महिलाओं से पूछा जा गया कि पीरियड्स के पहले दिन ऑफिस आना कैसा लगता है तो इस पर उनका कहना था, मैं तो बस घर जाना चाहती हूं। फिर दूसरी महिला कहती है कि कई बार छुट्टी लेने का मन करता है लेकिन पुरुष बॉस के सामने इस बारे में बात करने से पहले सोचना पड़ता है।

पढ़ें मिलिए बोइंग 777 जहाज उड़ाने वाली दुनिया की सबसे छोटी कैप्टन से

वीडियो के आखिर में कंपनी द्वारा खुलासा होता है कि वह अपनी महिला कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी देने जा रही है।

आप भी देखिए यह वीडियो

Full View

Similar News