लखनऊ। पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 को जहां आधी आबादी पूरे जोश खरोश के साथ मना रही है वहीं भारत में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का अपना अपना अंदाज है। फोटो के जरिए आप देखे सकते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिलाओं अच्छी बुरी तस्वीर।
महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
दुनिया का चक्कर लगाने वाले महिला चालक दल को बधाई
नई दिल्ली (भाषा)। एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उस महिला चालक दल को आज बधाई दी, जिसने पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ उड़ान का संचालन किया था। इसमें वह उड़ान भी शामिल है जिसने दुनिया का चक्कर लगाया है। एयर इंडिया ने पूरी तरह से महिला चालक दल वाली 10 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर संचालन किया। इसमें इसकी दिल्ली से सेनफ्रांसिस्को और वापसी की उड़ान भी शामिल है।
एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा कि वह पूरी तरह से महिला चालक दल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली अपने तरह की पहली उड़ान और विभिन्न मार्गों पर अन्य उड़ानों को लेकर महिलाओं को बधाई देता हूं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।