तस्वीरों मेें देखें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018

Update: 2018-03-08 16:24 GMT
नई दिल्ली में यह हैं निशा। आत्मरक्षा की एक महत्वपूर्ण विधा कराटे में परांगत। निशा हौजखास में एक नाइट क्लब में महिला बाऊंसर है। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस #internationalwomensday2018

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018 की थीम 'प्रेस फॉर प्रोग्रेस' #PressforProgress है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना और लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए बढ़ते वैश्विक आंदोलन को बढ़ावा देना है। ये कुछ तस्वीरें है जो ये दिखाती हैं कि जिन महिलाओं में चाह है वहां राह निकल आती ही है। आधी आबादी की खुशी बाकी बची आबादी की वजह से ही संभव है। तस्वीरों में देखिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018 #internationalwomensday2018

मीनाक्षी दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल हैं। बुधवार रात शहादरा क्षेत्र के रात्रि पुलिस का जिम्मा मीनाक्षी और उनके साथियों के जिम्मे था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। यह सिद्ध कर दिया कि वह कहीं से कमतर नहीं और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगी। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस #internationalwomensday2018
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे कर्मचारी निधि कुमारी और अंतरा बिश्वास ने बिहार की राजधानी पटना से करीब ही फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी को संभाला। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस
#internationalwomensday2018
नई दिल्ली में ऋतम्भरा (24 वर्ष) एक वाहन में पेट्रोल भारती हुईं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए इस साल का विषय ‘प्रेस फॉर प्रोग्रेस’ है जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना और लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए बढ़ते वैश्विक आंदोलन को बढ़ावा देना है। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस #internationalwomensday2018
इनका नाम बिनौटा हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में रहती हैं। यह ई-रिक्शा चलाती हैं। इनका दावा है कि यह दिल्ली की पहली महिला ई-रिक्शा चालक हैं। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस
#internationalwomensday2018
नई दिल्ली में यह हैं निशा। आत्मरक्षा की एक महत्वपूर्ण विधा कराटे में परांगत। निशा हौजखास में एक नाइट क्लब में महिला बाऊंसर है। #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस #internationalwomensday2018

Similar News