राज्यसभा में GST बिल पर चर्चा जारी

Update: 2016-08-03 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्लीं। लंबे समय से अटके पड़े बहुचर्चित वस्तु एवं सेवा कर (GST) पर राज्यसभा में चर्चा जारी है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बिल को सदन में रखा। जेटली ने GST को बीते एक दशक का सबसे महत्वपूर्ण कर सुधार करार दिया।

GST आम नागरिकों और सरकार दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस बिल को राज्यसभा में विचार एवं पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किए जाने के बाद आज उच्च सदन में इस पर साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक चर्चा होगी। 

                         

कर क्षेत्र में GST को अब तक का सबसे दूरगामी सुधार बताया जा रहा है। एनडीए सरकार ने दावा किया है कि इस बिल पर सभी दलों का समर्थन हासिल है। कांग्रेस की मांग पर बिल में कुछ संशोधन किए गए हैं। सरकार ने यह भी दावा किया है कि इस बिल पर सभी दलों ने सहमति जताई है। सभी दल साथ है, यह बिल पारित हो जाएगा। कांग्रेस ने भी अब GST पर समर्थन की बात कही है। राज्य सभा में पारित होने के बाद इस बिल को दोबारा लोकसभा में भेजना होगा।

Similar News