अकबर, बाबर और औरगंजेब विधर्मी हमलावर थे : योगी अादित्यनाथ

Update: 2017-05-09 19:19 GMT
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और समर्पण को याद करें। बहुत से लोग केवल नकारात्मक बातों को मानते हैं। मगर रचनात्मक होना बहुत जरूरी है। जनरल वीके सिंह को दो साल की उम्र में माँ का प्यार छिन गया। वो सेना इतने ऊँचे पद तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें- जन्मदिन विशेषः महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी वो बातें जो आप ज़रूर जानना चाहेंगे

यमन में अमेरिका जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। मगर गृहयुद्ध से निकालने के लिए वीके सिंह थे। राणा प्रताप की जयंती पर कहना है जो इतिहास नहीं संजोता उसका भूगोल भी बचा नहीं बचा पाता है। राणा के लिए अकबर विधर्मी आक्रांता थे। औरगंजेब और बाबर भी आक्रंता थे।

शिवा जी और राणा प्रताप को जानेंगे तो किसी आईएसआईएस या आईएसआई से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये मुग़ल बादशाह केवल विदेशी हमलावर थे बस।

वहीं इस माैके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि शब्द समाप्त हो जाते हैं और चित्र बोलते हैं। वृतचित्र में दिखेगा। मुझे भी दिखाएंगे ये नहीं पता था। राणा प्रताप का जीवन जैसा महान योद्धा नहीं हुआ। राणा और शिवाजी भगवान् राम किसी प्रदेश के नहीं है। लड़ाई और शान्ति दोनों इस देश में है। 10 मई को प्रथम सवतंत्रता संग्राम शुरू हुआ और गौतम बुध का जन्म भी हुआ था।

Similar News