भाजपा निकाय चुनाव में बांटेगी टिकट, 14 अगस्त को भाजपा के सभी कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

Update: 2017-05-02 15:51 GMT
कैबिनेट की बैठक में भाग लेने जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आगामी निकाय चुनाव कमल के सिंबल पर ही लड़ेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में फैसला कर लिया गया है। प्रदेश के सभी नगर निगमों, जिला और नगर पंचायतों में बीजेपी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पारदर्शी तरीके से टिकटों का वितरण किया जाएगा।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जनता ने हम पर बड़ा भरोसा किया है। जिसके लिए जनता का धन्यवाद है। राज्य भर के कार्यकर्ताओं ने बढ़िया माहौल बनाया। जिसकी वजह से हमको विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी ने नगर निकाय के चुनाव पर भी चर्चा की। सगठन मंत्री सुनील बंसल ने इस विषय को रखा। उन्होंने बताया कि 11000 पार्षद का चुनाव प्रदेश में है। जिसमें भाजपा सिम्बल पर ही लड़ेगी।

438 नगर पंचायत 14 नगर निगम और 202 नगर परिषद में चुनाव होना है। भाजपा का एक एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी। विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रत्याशी चयन में पारदर्शी रूपरेखा बनाई जायेगी। पाठक ने आगे बताया कि जीएसटी के प्रभाव पर कार्यसमिति में चर्चा की गयी। इसके सकारात्मक प्रभाव पर बात की गई। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि संगठन की बैठकों को लगातार जारी रखें। दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष को साल भर मनाएंगे। 20 हजार विस्तारक 15 दिन तक काम करेंगे। 10 मई से 25 मई के बीच यूपी के सभी सेक्टर में जाएंगे। उन्होंने बताया कि घर-घर विस्तारक जाएंगे। स्वच्छता का भी कार्यक्रम होगा। इन विस्तारकों पर जिम्मेदारी होगी कि मेरा घर भाजपा का घर स्टीकर घरों पर लगाया जाए। प्रत्येक जनपद में हर वर्ग के लोगों से मिलेंगे।

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा रक्तदान

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर निकाय सम्मलेन होंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता 14 अगस्त को खून देंगे। रक्त जांच होगी। एक डोनर डायरेक्ट्री बनाएंग। जिसके जरिए जिस जिले में रक्त की आवष्यकता होगी कार्यकर्ताओं का रक्त उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

तीन तलाक के मुद्दे पर भाजप करेगी संगोष्ठी

विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एक से 15 सितम्बर के बीच तीन तलाक और नारी सशक्तीकरण पर गोष्ठी करेगा। प्रत्येक जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को इस आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। 5 ,6 और 7 मई को राज्य भर में भाजपा जिला कार्यकरिणी की बैठक होगी।

Similar News