केशव प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा!

Update: 2017-04-26 19:11 GMT
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल नए अध्यक्ष के चयन तक मौर्य को अपने पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। केशव मौर्य फिलहाल बीजेपी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने आगरा में ये बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत काम करता है इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। फिलहाल नए चयन तक वे अध्यक्ष बने रहेंगे।

Similar News