जिलाधिकारी ने हाथ में पकड़ा फावड़ा तो कर्मचारी भी झाड़ू लेकर जुट गए सफाई अभियान में 

Update: 2017-05-08 19:15 GMT
नाले की सफाई करते जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद।

रवि शुक्ल, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद रविवार सुबह कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां काफी देर तक उन्होंने सफाई अभियान चलाया। चहारदीवारी के पास खुद फावड़ा लेकर नालियां साफ कीं और घास-फूस को भी परिसर से हटाया। उनके साथ एडीएम संतोष कुमार वैश्य भी सफाई अभियान में उतर पड़े।

ये भी पढ़ें- योगी का असर: 9 बजे ही ऑफिस पहुंच रहे कर्मचारी, सफाई में भी दे रहे योगदान

जिलाधिकारी को देखकर नाजिर जनकराम, कैंप कार्यालय के बाबू विकास चैरसिया, अनूप सक्सेना, रामकुमार समेत कई कर्मचारी भी फावड़ा और झाड़ू लेकर गंदगी हटाने लगे। दूसरी ओर जिला मुख्यालय से करीब 28 किमी दूर बसे इंदरगढ़ थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई अभियान चला।

डीएम जगदीश प्रसाद बताते हैं, ‘‘सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ सफाईकर्मी की ही नहीं बल्कि अब जो लोग जहां रहते हैं या काम करते हैं वह भी आस-पास खुद सफाई रखें। अधिकारी और कर्मचारी भी अपने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रहें।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News