ग़ाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद के आईपीएस ऑफिसर संजीव त्यागी के पिता ईश्वर चंद्र की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। उनके सिर में गोली लगी है।
पुलिस इस घटना को पारिवारिक मसला बता रही है। गाज़ियाबाद पुलिस का कहना है कि ईश्वर चंद्र के सिर में कई चोटें भी हैं। पूरी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।
यह घटना कविनगर इलाके के राजनगर की है। उनका शव उनके घर से ही बरामद हुअा है। ईश्वर दत्त यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। संजीव त्यागी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त वो पुलिस हेडक्वार्टर्स, लखनऊ में तैनात हैं।