जेल से छूटकर आए कैदी ने फिर किया क्राइम, दुबारा गया जेल

Update: 2017-05-25 21:20 GMT
gaoconnection

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में जेल से छूटकर आये एक मनचले ने युवती से दोबारा छेड़छाड़ की। जब युवती के घर वालों ने इसका विरोध किया तो, मनचले ने युवती के जीजा के सीने पर दांत से कांट उन्हें घायल कर दिया। शोर-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ‍ने मनचले को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए इंदिरानगर निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि, वर्ष 2016 में पड़ोसन रेखा कन्नौजिया ने अपने बच्चे का एडमिशन उनकी साली के पास करा दिया था। इसके बाद रेखा का बेटा पीड़ित चंद्रशेखर की साली के घर पढ़ने जाने लगा था। चंद्रशेखर की साली सीमा (बदला हुआ नाम) बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।

2016 में ही सेक्टर-10 निवासी व रेखा का पति दीप कन्नौजिया रात में शराब के नशे में धुत्त होकर कंचन के घर पहुंच गया। जैसे ही वह वॉशरूम से निकली वैसे ही शराब के नशे में दीप उससे छेड़खानी करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे रेप का भी प्रयास किया।

पीड़िता ने बताया कि, शराब का आदी दीप अक्सर कंचन से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। जब दीप ने सीमा को अकेला पाकर उसके साथ ग़लत काम करने का प्रयास किया तो, उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मामला दर्ज हुआ और दीप जेल चला गया था।

Similar News