गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए लगाते हैं प्याऊ

Update: 2017-04-26 14:33 GMT
जानवरों को पानी पीने के लिए ड्रम काटकर बना रहे बर्तन।

आभा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। “गर्मियों में हैंडपंप पर पानी के लिए एक गाय को भटकते देखा। एक व्यक्ति हैंडपंप चलाकर पानी पिला रहा था। इससे प्रभावित होकर मैंने पानी भरने के लिए ड्रम बनवा दिए। इससे पशुओं को ही नहीं पक्षियों को भी लाभ होगा।’’ यह कहना है अनुज गुप्ता का।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नगर पालिका परिषद सदर कन्नौज क्षेत्र के (27 वर्ष) के अनुज गुप्त आगे बताते हैं,“ फिलहाल उन्होंने 51 जगहों पर पानी की व्यवस्था के लिए ड्रम बनवाए हैं। उसमें पशु प्याऊ सेवा लिखाया गया है। इसका खर्च उन्होंने स्वयं वहन किया है। इन पानी के ड्रम को मंदिर और ऐसे स्थान पर रखा जाएगा, जहां पशु और पक्षी आते हों। गर्मी के इस मौसम में अन्य मवेशियों को इससे खासी राहत मिलेगी।”

अनुज कहते हैं, ‘‘मैं 101 घड़ों का इंतजाम भी कर रहा हूं। इनको भी सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में रखवाया जाएगा। इसके लिए कई लोगों ने जिम्मेदारी भी ले ली है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News