लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज को कर्जमाफी योजना का शुभारम्भ स्मृति उपवन में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करे रहे हैं।
इस माैके पर केन्दीय गृह मंत्री राजनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ किया अपना वादा हमारी सरकार ने पूरा किया। 100 दिन में सरकार ने बहुत काम किया। किसानों को उनकी उपज का सही लाभ दिलाया। किसानों की लागत को हमारी सरकार ने कम किया। केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद खाद की कीमत में कमी हुई है। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा से किसानों को मिल रहा लाभ।
585 मंडियों को सीधे इंटरनेट से जोड़ा गया है। किसानों को सीधे लाभ मिल रहा। 5 महीने में ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक काम किया। चीन की तरह भारत में किसान एक हेक्टेयर में 6 हज़ार किलो अन्न पैदा करेगा। नए भारत के लिए नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करना होगा। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देंगे। घुमन्तू यानि अन्ना पशुओं के लिए सरकार व्यवस्था करेगी। फ़ूड फ्रोसेसिंग यूनिट अधिक से अधिक सरकार लगाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन की 10 बड़ी बातें ......
- सरकार किसानों को उनका हक दे रही। किसान को समय से बीज और खाद नहीं मिलता था। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद समय से किसानों को मिल रहा है।
- फसल ऋण मोचन किसानों पर एहसान नहीं। पहली बार प्रदेश में किसान केंद्रित राजनीति हो रही अब।
- किसानों की उपज का सही लाभ देने के लिए काम किया। किसानों के सम्मान को आगे बढ़ाया।
- प्रदेश में पहली बार आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया। आलू को मंडी शुल्क मुक्त किया।
ये भी पढ़ें- यूपी : कर्जमाफी योजना का आगाज, गृहमंत्री ने कहा, सीएम योगी ने कथनी-करनी में अंतर नहीं आने दिया
- धान का क्रय की तैयारी। धान में 15 रुपये बोनस देंगे समर्थन मूल्य पर।
- केंद्र और प्रदेश दोनों सरकार किसानों का संरक्षण कर रही।
- 25 करोड़ किसानों का देश मे जनधन योजना में खाता खुला। प्रधानमंत्री ने ड्रिप एरिगेशन की व्यवस्था की किसानों के राजस्व खाते को आधार से जोड़ने जा रहे।
- किसानों के साथ अब कोई धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा। अन्ना प्रथा के लिए योजना बनाई जा रही। एन्टी भू-माफिया हर जिले में काम कर रही।
- गो-सेवा आयोग को आवारा पशुओं के लिए योजना बनाने को निर्देश किया। गोचर भूमि को हर गांव में पुनर्जीवित करेंगे।
- किसानों के साथ अत्याचार और भेदभाव नहीं होगा। गन्ने के बकाया मुल्य का भुगतान कराया।