आखिर शिवपाल ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, मुलायम सिंह हो सकते हैं मुखिया

Update: 2017-05-05 13:02 GMT
पार्टी का नाम होगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में कई महीनों से चली आ रार में अब अहम पड़ाव आया है। खबरों के मुताबिक पार्टी नेता शिवपाल यादव एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं जिसके मुखिया मुलायम सिंह यादव हो सकते हैं। शिवपाल यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह जल्द ही नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने जा रहे हैं।

हालांकि यह खबर चुनाव परिणाम के समय से चर्चा में है कि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा भी था कि आप (अखिलेश) देख लेना कि 11 मार्च के बाद आप सरकार बना लो। हम 11 मार्च के बाद पार्टी बनाएंगे। हम पांच साल से मेहनत कर रहे हैं, आखिर हम कहां जाएं।

Similar News