मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भगदड़, कई घायल

Update: 2017-04-12 21:05 GMT
इन दिनों बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं (फोटो: फाइल)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में सोमवार को भगदड़‍ मचने सके गई लोग जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर न्याय की उम्मीद लगाए हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

आवास के जनता जिस हाल में जनता दरबार लगता है वहां पर पहले अंदर जाने को लेकर लाइन में लगे लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई दिव्यांग भी घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ हर दिन सुबह जनता दरबार लगा रहे हैं जिससे वह जनता की समस्याओं की डेढ़ घंटों तक सुनवाई करते हैं। इसमें पूरे प्रदेश से लोग न्याय की आस लिए पहुंचते हैं लेकिन भारी भीड़ और पुलिस की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री आवास पर पहली बार ऐसी घटना घटी।

सीएम आवास में सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए लगी पुलिस की इस लापरवाही पर सीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास में भीड़ को संभालने का जिम्मा गौतमपल्ली पुलिस थाने के जिम्मे थे। पुलिस भीड़ का अनुमान लगाने में नाकाम रही जिसके कारण ऐसी घटना घटी। योगी आदित्यनाथ के पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहां पर जनता दरबार का आयोजन करते थे। ऐसा पहली बार है जब जनता दरबार में ऐसी घटना घटी।

Similar News