योगी कैबिनेट की पहली बैठक जारी, किसानों की कर्ज माफी का हो सकता है ऐलान

Update: 2017-04-04 17:18 GMT
लोकभवन में आज होगी कैबिनेट की पहली बैठक।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज लोकभवन में होगी। 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने अभी तक कैबिनेट की बैठक नही की थी, जिसको लेकर तमाम प्रकार की अटकलें लग रही थीं।

योगी सरकार की पहली कैबिनेट पर सभी की निगाहें है। माना जा रहा है कि किसानों की कर्जमाफी समेत कई अहम फैसले इस कैबिनेट में हो सकते हैं। लोकभवन में शाम पांच बजे होने वाली इस कैबिनेट में पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार के कई फैसलों को योगी सरकार पलट सकती है।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस कैबिनेट में बीजेपी सरकार अपने वादों पर भी अमल कर सकती है जो चुनाव प्रचार में उसने जनता के साथ किये हैं। इसके अलालवा बिना कैबिनेट की बैठक के ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पिछले दिनों जो ताबड़तोड़ फैसले किए हैं उसकी भी समीक्षा इस बैठक में होने की संभावना है। खासकर अवैध बूचड़खानों पर रोक, महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो अभियान, गेहूं की खरीद, गोमती रिवर फ्रंट की जांच और यूपी 100 में सुधार जैसे फैसलों पर चर्चा होगी।

पहली कैबिनेट को लेकर मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सभी विभागों के प्रमख सचिवों को पहली कैबिनेट की बैठक की तैयारी के लिए निर्देश दे दिया थे। सत्तापक्ष के साथ ही मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की भी योगी आदित्यानाथ की पहली कैबिनेटपर निगाह रहेगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News